SSC CGL 2021-22- आज जारी हो सकता है नोटिफिकेशन, यहां देखें डिटेल

ssdc23 1640248897

नई दिल्ली, 23 दिसंबर: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। एसएससी सीजीएल 2021-22 के लिए आज नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। अगर आप इसमें आवेदन के इच्छुक हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर नजर बनाए रखें। जल्द ही आयोग इस पर सीजीएल परीक्षा का लिंक अपलोड कर देगा, जिसमें पदों की संख्या, परीक्षा की तारीख समेत अन्य सभी जरूरी जानकारियां होंगी।

जानकारी के मुताबिक इन पदों पर भर्ती एक टियर 1 परीक्षा के माध्यम से की जाएगी, जो अप्रैल 2022 में आयोजित होगी। ये एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) है। जिसमें उम्मीदवारों को 23 जनवरी 2022 तक पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी। ये पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए आप टियर 1 परीक्षा की आधिकारिक अधिसूचना देखें।

Source link

Leave a Comment