Lala lajpat rai quotes in hindi
लाला लाजपत राय के सुविचार
1.
देशभक्ति का निर्माण
न्याय और सत्य की
दृढ़ चट्टान पर ही
किया जा सकता है।
2.
कुशल नेता वही है
जो अपने अनुयायियों को
सदैव आगे रखकर
निर्भीक कदम उठाता हो।
3.
पराजय और असफलता
कभी-कभी विजय के लिए
आवश्यक भी होते हैं
जिससे घबराना नहीं चाहिए।
4.
व्यक्ति को सत्य से कभी घबराना नहीं चाहिए
उसे सांसारिक लाभ की चिंता छोड़कर
साहसी और इमानदार बनना चाहिए।
5.
लोग बड़ा निर्णय इसलिए नहीं ले पाते
क्योंकि वह भीतर ही भीतर
भयभीत स्थिति में होते हैं
यह स्थिति हमारे समाज की ही देन है।
6.
पराधीन रहते हुए
सुखी, सुरक्षित, आरामदेह समझना
एक भ्रम की स्थिति है।
7.
वह समाज कभी
उन्नति के मार्ग पर नहीं जा सकता
जो अपने ही लोगों को
प्रगति का अवसर नहीं देता।
8.
अगर आपका स्वयं पर नियंत्रण नहीं है
आप अनुशासन का पालन नहीं करते
तो आप जीवन के उन अधिकारों को
खो बैठते हैं, जो आपका होना चाहिए था।
9.
उस अतीत को देखते रहना व्यर्थ है
जिससे निर्माण की विचारधारा ना जुड़ी हो।
10.
आपकी वास्तविक स्वतंत्रता तभी है
जब आप दासता, निर्धनता,
दुख, बीमारी, अज्ञानता पर
विजय प्राप्त करते हैं।
11.
जीवन में जोखिम रहित जैसा कुछ नहीं है
हमें अपने अधिकारों के लिए भी
जोखिम उठाना पड़ेगा।
12.
हर चीज की एक निश्चित कीमत होती है
जिससे चुकाना ही पड़ता है
हमें अपनी आजादी के लिए
वह कीमत चुकाना पड़ेगा।
13.
समय बड़ा मूल्यवान है
इसके मूल्य को पहचानते हुए
हमें तत्काल कुछ कड़े निर्णय लेने होंगे
जिससे हमारे आने वाली पीढ़ियां सुरक्षित हो सकेगी।
14.
जब हमारे ईश्वर ने समृद्ध संसार का निर्माण
हमारे लिए किया है,
तो हम स्वयं को सीमित रखते हुए
ईश्वर के समृद्ध संसार का उपभोग क्यों करें।