सावित्रीबाई फुले Quotes, सुविचार, एवं अनमोल वचन
स्त्री शिक्षा की प्रबल समर्थक सावित्रीबाई ज्योतिराव फूले का व्यक्तित्व अनुकरणीय था। उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर स्त्री शिक्षा का द्वार खोला। इससे पूर्व स्त्रियों की समाज में स्थिति दयनीय थी। स्त्री को केवल उपभोग तथा गृहस्थी से जोड़कर देखा जाता था। शिक्षा का द्वार समाज के लोगों ने महिला के लिए बंद किया था, ताकि महिला शिक्षा से वंचित रह सके। वह अपने मूलभूत ज्ञान को भी अर्जित ना कर सके।
सावित्रीबाई फुले कोट्स
सावित्रीबाई फुले Quotes
( Savitribai Phule Quotes in Hindi )
1
एक सशक्त शिक्षित स्त्री
सभ्य समाज का निर्माण कर सकती है
इसलिए तुम्हारा भी
शिक्षा का अधिकार होना चाहिए।
2
कब तक तुम गुलामी की
बेड़ियों में जकड़ी रहोगी
उठो और अपने
अधिकारों के लिए संघर्ष करो।
3
समाज तथा देश की प्रगति
तब तक नहीं हो सकती
जब तक कि वहां कि
महिलाएं शिक्षित ना हो।
4
कोई तुम्हें कमजोर समझे इससे पहले
तुम्हें शिक्षा के महत्व को समझना होगा।
5
स्त्रियां केवल घर और खेत पर
काम करने के लिए नहीं बनी है
वह पुरुषों से बेहतर तथा
संतराबराबरी का कार्य कर सकती है।
6
हमारे शिक्षाविदों ने स्त्री शिक्षा को लेकर
अधिक विश्वास नहीं दिखाया
जबकि हमारा इतिहास बताता है
पूर्व समय में महिलाएं भी विदुषी थी।
7
बेटी के विवाह से पूर्व उसे
शिक्षित बनाओ ताकि
वह अच्छे बुरे में फर्क कर सके।
8
दलित औरतें शिक्षा की तब और अधिकारी हो जाती है
जब कोई उनके ऊपर जुल्म करता है
इस दास्तां से निवारण का एक मात्र मार्ग है शिक्षा
यह शिक्षा ही उचित अनुचित का भेद कराता है।
9
देश में स्त्री साक्षरता की भारी कमी है
क्योंकि यहां की स्त्रियों को
कभी बंधन मुक्त होने ही नहीं दिया गया।
यह भी पढ़ें